मॉकड्रिल: बेपटरी हुई ट्रेन, एक मृत, 19 घायल

गोसलपुर रेल्वे स्टेशन का मामला

 

जबलपुर। गोसलपुर रेलवे स्टेशन में जबलपुर से कटनी की ओर जा रही ट्रेन बेपटरी हो गई, हादसे के बाद खतरे के तीन सायरन बजे। जिसके बाद हडक़ंप मच गया। राहत वाहन रवाना हुआ और बचाव कार्य शुरू हुआ। इसi दौरान एक की मौत और 19 लोग घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि बाद में पता चला कि हादसा नहीं हुआ है रेल्वे ने आपातकालीन स्थितियों से निपटने मॉकड्रिल की है। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

जानकारी के मुताबिक जबलपुर से कटनी की ओर जा रही पैसेंजर गाड़ी संख्या 00189 पटरी से उतर गई। जिसके बाद जबलपुर स्टेशन पर 6:49 पर खतरे के तीन सायरन बजे। गाड़ी का एक कोच जहां पटरी से उतर गया वही दो डिब्बे एक दूसरे के ऊपर चढ़ गये। रेलवे अमला मौके पर रवाना हुआ। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई, वही 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रेल्वे द्वारा आपातकालीन स्थितियों में निपटने के लिए अपनी तैयारियों को परखने के लिए आपदा प्रबंधन की कार्यविधि का परीक्षण किया गया। मॉकड्रिल आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और उचित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। एडीआरएम सुनील ट्रेलर कंट्रोल एडीआरएम आनंद कुमार वरिष्ठ मंडल संरक्षण मंडल संरक्षा अधिकारी अमित कुमार साहनी शशांक गुप्ता सीनियर डीसीएम 2 शशांक गुप्ता सीनियर डीसीएम नीतेश सोनी डीसीएम गुन्नार सिंह उपस्थित रहे।

Next Post

श्रमिकों को संबल दे रही है मध्यप्रदेश सरकार: यादव

Thu Mar 27 , 2025
भोपाल, 27 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के श्रमिकों को संबल प्रदान करने मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना संचालित की जा रही है। शुक्रवार 28 मार्च को संबल योजना में 23 हजार 162 श्रमिक परिवारों को 505 करोड़ रूपये की अनुग्रह राशि […]

You May Like