नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में INDIA ब्लॉक के नेताओं का मार्च शुरू हो गया है। इस दौरान राहुल गांधी बस में सवार नजर आए। विपक्ष इस मार्च के जरिए चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता, कथित वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठा रहा है।
राहुल गांधी ने पहले ही स्पष्ट किया था कि INDIA ब्लॉक के नेता इन मुद्दों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे। अब मार्च के बीच सबकी नजर विपक्ष की अगली रणनीति और सुप्रीम कोर्ट में होने वाली कार्रवाई पर है।
