बिना नंबर प्लेट बाइकों से शराब तस्करी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर। क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी का मामला सामने आने के बाद पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। गुरुवार को वायरल हुए एक वीडियो में बिना नंबर प्लेट की बाइकों पर युवक खुलेआम शराब की पेटियां ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार दिदोल तिगेला के पास पावर प्लांट के सामने दो बाइकों पर सवार तीन युवक करीब छह पेटी शराब लेकर जाते नजर आए। यह वीडियो स्थानीय व्यक्ति द्वारा बनाया गया, जिसके बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब दुकानों से पेटियां निकालकर बाइक के माध्यम से गांव-गांव फेरी लगाकर सप्लाई की जा रही है और बिना मिलीभगत के इस तरह की तस्करी संभव नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की उपलब्धता के कारण युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिससे घरेलू विवाद और आपराधिक घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है। लोगों ने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं ईशानगर थाना प्रभारी मनोज गोयल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

डायल-112 की टीम ने पिकअप हादसे में घायल 12 लोगों की बचाई जान

Sat Feb 14 , 2026
भोपाल। आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवा डायल-112 ने एक बार फिर संकट की घड़ी में जीवन रक्षक की भूमिका निभाते हुए पिकअप वाहन हादसे में घायल 12 लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराकर सराहनीय कार्य किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 फरवरी 2026 को प्रातः लगभग 8 बजे विलायत […]

You May Like