प्रकाश पर्व के अवसर पर बंद रहे शेयर और मुद्रा बाजार

मुंबई, 24 नवंबर (वार्ता) सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों और अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में अवकाश रहा।

कारोबारियों ने बताया कि प्रकाश पर्व के मौके पर आज बाजार बंद रहा और बीएसई तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के किसी भी प्लेटफॉर्म पर कोई कारोबार नहीं हुआ। इसके अलावा अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में भी आज कारोबार बंद रहा।

कारोबारियों ने बताया कि बुधवार से बाजार में सामान्य कारोबार होगा।

इस बीच, वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों में आज तेजी है। अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजार भी सोमवार को हरे निशान में रहे थे।

Next Post

SBI म्यूचुअल फंड ने SBI BSE इंडिया डिफेंस ETF FOF लॉन्च किया

Tue Nov 24 , 2026
BSE इंडिया डिफेंस इंडेक्स का उद्देश्य उन शेयरों के प्रदर्शन को ट्रैक करना है जो डिफेंस (रक्षा) थीम से जुड़े हैं। इसमें उन विशिष्ट उद्योगों के शेयर शामिल होंगे जो डिफेंस क्षेत्र से जुड़े हैं। मुंबई, भारत के सबसे बड़े फंड हाउस, SBI म्यूचुअल फंड ने ‘SBI BSE इंडिया डिफेंस […]

You May Like