5100 दीपों से जगमगाया सीवन तट

सीहोर। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शहर में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया. नगर में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस दौरान कोतवाली चौराहे से लेकर पुराने बस स्टैंड तक अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई. युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. शाम को सीवन नदी तट पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान 5100 दीप प्रज्ज्वलित कर सीवन नदी घाट को रोशन किया गया. कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में दीपों की रोशनी से नदी तट का दृश्य आकर्षक नजर आया. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं. भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों के कारण देश प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है. वहीं विधायक सुदेश राय ने कहा कि भारत वर्तमान में दुनिया की प्रमुख व तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है. देश वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में भूमिका मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

Next Post

स्वामित्व योजना 2026 के पहले ही दिन ठप हुआ रजिस्ट्री का काम, पटवारियों का विरोध

Thu Sep 17 , 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने बुधवार को स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 का शुभारंभ किया, लेकिन पटवारियों के विरोध के कारण योजना का काम शुरू नहीं हो सका. भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में पटवारियों ने स्वामित्व अधिकार अभिलेखों की रजिस्ट्री का कार्य नहीं किया. इसके चलते एक […]

You May Like