अमानगंज में मृत मिला तेंदुआ प्राकृतिक मौंत की आशंका

पन्ना ब्यूरो

गत दिवस फिर एक तेंदुआ मृत अवस्था मे पाया गया अलग अलग कारणों से आये दिन वन्य प्राणियों की मौंते हो रही हैं जो चिंताजनक पहलू है। हासिल जानकारी के अनुसार पन्ना टाइगर रिजर्व में अमानगंज रेंज अंतर्गत गहदरा बीट मे एक 14 वर्षीय नर तेंदुआ मृत पाया गया। तेंदुए के शरीर में कहीं भी चोट व संघर्ष के निशान नहीं मिले है। अधिकारियों ने प्राकृतिक मौत होने की आशंका जताई है। वन अमला गत दिवस की सुबह पन्ना टाइगर रिजर्व में अमानगंज रेंज की गहदरा बीट में रोजाना की तरह गस्ती कर रहा था। तभी अमले की नजर गहदरा बीट मे मृत पड़े नर तेंदुआ पर गई। सूचना मिलते ही ही अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया। रेंजर प्रतीक अग्रवाल ने बताया, तेंदुए के शरीर में कहीं भी चोअ के निशान नहीं थे। तेंदुए की प्राकृतिक मौंत होने की आशंका जताई। शॉर्ट पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में भी शिकार या संघर्ष के तथ्य सामने नहीं आए हैं।

Next Post

ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 5 लोग घायल 

Mon Feb 10 , 2025
  * मोहनिया टनल के पास हुई दुर्घटना, गंभीर दो घायलों को किया गया रेफर नवभारत न्यूज चुरहट 10 फरवरी। जिले की हाईटेक मोहनिया टनल के अंदर आज ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। सभी घायल बोलेरो में सवार थे। हादसे के बाद सभी घायलों […]

You May Like