ग्वालियर: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आये कार चालक की मौत हो गयी। ट्रक ने पहले कार में कट मारा था और एक्सीडेंट के बाद कार चालक ने ओवरटेक कर कार से उतरकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया। पर ट्रक की चपेट में आकर वह ट्रक के पहिये के नीचे कुचल गया। घटना पुरानी छावनी-रायरू स्थित पेट्रोप पम्प के सामने हुई है। एक्सीडेंट के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर स्थिति को नियंत्रण में लिया है। पुलिस ने ट्रक का जब्त कर मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर शहर में शेख की बगिया निवासी शिवांग पिता चवणप्रकाश धनावत अपनी कार से मुरैना की ओर से ग्वालियर शहर की तरफ आ रहा था। वह रायरू पर पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार आ रहे एक ट्रक ने उसकी कार में कट मार दिया। इससे नाराज होकर शिवांग ने अपनी कार सड़क किनारे लगाई और ट्रक चालक को पकड़ने के लिए ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह खुद ही ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक की चपेट में आकर शिवांग ट्रक के पहियों के नीचे कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
