किसानों की जमीन पर टावर निर्माण तत्काल रोका जाए: अजय सिंह

भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सीधी जिले के चुरहट क्षेत्र में किसानों की जमीन पर उनकी सहमति के बिना पावर ट्रांसमिशन परियोजना के लिए ट्रांसमिशन टावर लगाए जाने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग की है। उन्होंने इसे गैर-कानूनी, दमनकारी और किसानों के अधिकारों का सीधा उल्लंघन बताया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा कर हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि किसानों की सहमति प्राप्त होने और मुआवजे से जुड़े विवादों का समाधान होने तक महान पावर ट्रांसमिशन परियोजना के तहत टावर निर्माण का कार्य रोका जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रभावित किसान शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वर्तमान बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजे की मांग कर रहे हैं, जो पूरी तरह नियमसम्मत है। अजय सिंह ने कहा कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों के अधिकारों की अनदेखी की गई तो पूरे क्षेत्र में चक्का जाम और व्यापक जन-आंदोलन चलाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

 

 

Next Post

सिंहस्थ-2028 की तैयारियां: पुलिस का व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू

Tue Jun 2 , 2026
भोपाल। सिंहस्थ-2028 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने राज्यव्यापी प्रशिक्षण अभियान शुरू कर दिया है। करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों और इकाइयों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया […]

You May Like