यूपी में डीप टेक्नोलॉजी यू-हब के निर्माण को मंजूरी, 281 करोड़ रुपये होंगे खर्च; आगरा के बाह में बनेगा स्टेडियम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने प्रदेश में तकनीकी नवाचार, स्टार्टअप और खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के साथ सहकारिता शिक्षा के विस्तार से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि आईआईटी कानपुर के नोएडा परिसर में डीप टेक्नोलॉजी यू-हब का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही आगरा के बाह विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम बनाने और लखनऊ में राज्य सहकारी महाविद्यालय स्थापित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है।

आईआईटी कानपुर के नोएडा परिसर में बनेगा डीप टेक्नोलॉजी यू-हब

कैबिनेट ने आईआईटी कानपुर के नोएडा परिसर में डीप टेक्नोलॉजी यू-हब भवन के निर्माण को मंजूरी दी है। इसका निर्माण इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड पर कराया जाएगा। परियोजना पर 281 करोड़ 3 लाख 88 हजार रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य को 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस केंद्र के माध्यम से प्रदेश में तकनीकी नवाचार, नए स्टार्टअप और रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

 

 

Next Post

कांग्रेस ने पंजाब के लिए गठित की चुनाव समिति

Wed Nov 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर दिया है। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समिति की सदस्यों के नाम को मंजूरी […]

You May Like