कांग्रेस ने पंजाब के लिए गठित की चुनाव समिति

नयी दिल्ली, 18 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर दिया है।

कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समिति की सदस्यों के नाम को मंजूरी दी है और समिति को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है।

उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री परगट सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में प्रताप सिंह बाजवा, अंबिका सोनी, राजिंदर कौर भट्टल, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, मनीष तिवारी, विजय इंदर सिंगला, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, शमशेर सिंह दुल्लो, सुखपाल सिंह खैरा और अमर सिंह सहित कुल 42 सदस्य हैं।

कांग्रेस महासचिव के अनुसार समिति में गुरजीत सिंह औजला, शेर सिंह घुबाया, धर्मवीर गांधी, किशोरी लाल शर्मा, संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, राज कुमार वेरका, कुलजीत सिंह नागरा, गुरकीरत सिंह, ओम प्रकाश सोनी, संतोष चौधरी, मालती थापर, राणा कंवर पाल सिंह, भारत भूषण आशु, अरुणा चौधरी, ब्रह्म मोहिंद्रा, रजिया सुल्ताना और त्रिप्त राजिंदर सिंह बाजवा भी शामिल हैं।

इसके अलावा राणा गुरजीत सिंह, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, गुरप्रीत सिंह कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू, साधु सिंह धर्मसोत, रणदीप सिंह नाभा, अवतार हेनरी सीनियर, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, हरदेव सिंह लड्डी, कैप्टन संदीप सिंह संधू, अजीत इंदर सिंह मोफर और प्रो. इमैनुएल नाहर को भी जगह दी गई है।

 

Next Post

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के खिलाफ टिप्पणी को लेकर अधिवक्ता प्रवीण सिंघल को अवमानना नोटिस जारी

Wed Nov 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 नवंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने 16 नवंबर को खुली अदालत में कार्यवाही के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में अधिवक्ता प्रवीण सिंघल को बुधवार को आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति […]

You May Like