आसियान-भारत सम्मेलन में हिस्सा लेने मनीला पहुंचे मोदी

नयी दिल्ली, 16 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच गये । मनीला पहुंचने पर फिलीपींस के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव रॉबर्ट जोसेफ ‘जे’ मोंटेस डी क्लारो ने उनका मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया।

मनीला में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने भी प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री मोदी के स्वागत में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। श्री मोदी शाम को मनीला के राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगे। मंगलवार को वह 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर उसके दृष्टिकोण में आसियान के साथ साझेदारी की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।

.....

Next Post

भारत, अमेरिका समेत 10 देशों ने सुपर इंटेलिजेंस युग की आपूर्ति शृंखला सुरक्षित करने के लिए घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर

Mon Nov 16 , 2026
सान फ्रांसिस्को, 16 नवंबर (वार्ता) भारत, अमेरिका और आठ अन्य देशों ने उभरते सुपर इंटेलिजेंस (एसआई) युग में महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और आपूर्ति शृंखलाओं की सुरक्षा मजबूत करने के लिए एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य रणनीतिक निर्भरता, आर्थिक सुरक्षा और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे से जुड़े जोखिमों से निपटना […]

You May Like