खेलते-खेलते पानी के टैंक में गिरी मासूम

रीवा। शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कन्नौजा में हुए एक दर्दनाक हादसे में 4 वर्षीय मासूम काल के गाल में समा गई. घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

घटना के संबंध में मासूम के पिता राजबहोर साकेत ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे वह काम पर चले गए थे और घर में उनकी मां और बेटी श्रेया थी. राज बहोर में बताया कि दोपहर तकरीबन 2:30 बजे मां ने टैंक से पानी निकालने के लिए उसके ढक्कन को खोल दिया और पानी निकाल कर दूसरी तरफ चली गई. इसी दौरान पास ही खेल रही उनकी बेटी श्रेया पानी के टैंक में जा गिरी. कुछ देर बाद जब बेटी कहीं नजर नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की गई तो बच्ची टैंक के अंदर गिरी मिली.उसे तत्काल बाहर निकला गया और उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया है.

Next Post

शौच के लिये गया युवक नहर में डूबा

Mon Dec 29 , 2025
रीवा। घर से शौच के लिए निकले एक युवक की नहर में डूब जाने से मौत हो गई. घटना के कुछ ही देर बाद युवक का शव नहर से बरामद कर लिया गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और निरीक्षण कर मर्ग कायम कर आगे […]

You May Like