कान्ह नदी किनारे किया जाएगा पौधारोपण

निगम आयुक्त द्वारा ने किया नदी सफाई कार्य का निरीक्षण
अधिकारियों को हरित कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

इंदौर: मुख्यमंत्री जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निगमायुक्त ने कान्ह नदी सफाई कार्य का निरीक्षण किया. कान्ह नदी किनारे पौधारोपण किया जाएगा. झोन 15 में कुएं में सफाई एवं गाद निकालने के पश्चात कुएं में पानी की आवक प्रारंभ हुई.मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शहर में स्थित कुएं, बावड़ियां एवं नदियों की सफाई एवं संरक्षण के कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं.

इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा आज जोन क्रमांक 18 के अंतर्गत कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के पास स्थित कान्ह नदी सफाई कार्यों का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के पालन की स्थिति का जायजा लिया और नदी किनारे घाटों की सफाई, पीचिंग कार्य एवं नदी के लगभग 1 किलोमीटर क्षेत्र में पौधारोपण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उन्होंने साफ-सफाई के साथ ही नदी की जैव विविधता को बनाए रखने के लिए हरित कार्यों पर विशेष ध्यान देने की बात कही. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया, कार्यपालन यंत्री विवेक जैन, सहायक यंत्री श्री आकाश जैन, जोनल अधिकारी निर्माता हिंडोलिया सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे
कुएं की जल आवक प्रारंभ हुई
इसी अभियान के अंतर्गत जोन क्रमांक 15 में केसर बाग चौकी के पास स्थित एक प्राचीन कुएं की सफाई कार्य के पश्चात कुएं से 8 ट्रैक्टर ट्राली गाद निकालने कार्य किया गया. जोनल अधिकारी सुनील जादौन के निर्देशन में कुएं की सफाई एवं गाद निकासी का कार्य पूर्ण किया गया, जिससे कुएं का स्वरूप निखर कर सामने आया और वहां जल आवक भी प्रारंभ हुई. आयुक्त ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सुनील जादौन की प्रशंसा की और इसे अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया

Next Post

यातायात कर्मी ही खुद तोड़ रहे ट्रैफिक के नियम

Mon Apr 14 , 2025
भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र स्थित बंसल चौराहे पर यातायात नियमों के पालन कराने की जिम्मेदारी संभाल रहे एक पुलिसकर्मी यातायात नियमों का उल्लंघन कर कर रहे है. इस तरह के व्यवहार से यातायात व्यवस्था और सुरक्षा पर भी गंभीर प्रभाव डाल रही है।बंसल चौराहा, जो कि कोलार क्षेत्र […]

You May Like