भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र स्थित बंसल चौराहे पर यातायात नियमों के पालन कराने की जिम्मेदारी संभाल रहे एक पुलिसकर्मी यातायात नियमों का उल्लंघन कर कर रहे है. इस तरह के व्यवहार से यातायात व्यवस्था और सुरक्षा पर भी गंभीर प्रभाव डाल रही है।बंसल चौराहा, जो कि कोलार क्षेत्र का एक व्यस्ततम चौराहा है, दिन भर भारी यातायात का दबाव झेलता है। इस क्षेत्र में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान और आवासीय कॉलोनियां स्थित हैं, जिसके कारण यहाँ पर पैदल चलने वालों और वाहन चालकों की संख्या हमेशा अधिक रहती है। ऐसे में, यदि पुलिस ही यातायात नियमों का उल्लंघन करेगी,तो आम जनता से नियमों के पालन की उम्मीद करना कितना उचित है?
जब कोई वाहन चालक लाल बत्ती को पार करता है, तो वह न केवल अपनी जान जोखिम में डालता है बल्कि अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डालता है। पुलिसकर्मी से यह उम्मीद की जाती है कि वे कानून के प्रति अधिक संवेदनशील और जिम्मेदार होंगे, क्योंकि वे समाज के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करते हैं।
नियम तोड़ रहे पुलिस कर्मी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
