आस्था का महापर्व सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : योगी

लखनऊ, 15 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर माघ मेला क्षेत्र में तीर्थराज प्रयाग की पुण्यधरा पर पधारे साधु-संतों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया है।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की अक्षुण्ण परंपरा और लोक-आस्था का यह महापर्व सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर 1 करोड़ 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अविरल-निर्मल त्रिवेणी में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उन्होंने इसे सनातन आस्था की विराटता और माघ मेले की भव्यता का सशक्त प्रमाण बताया।

योगी आदित्यनाथ ने पावन स्नान पर्व को पूर्ण दिव्यता, भव्यता और सुव्यवस्था के साथ सकुशल संपन्न कराने में सहयोग देने वाले अखाड़ों, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मेला प्रबंधन, स्वच्छता कर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों, नाविकों तथा प्रदेश सरकार के सभी विभागों के प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

 

 

 

Next Post

एसआईआर सर्वे ड्यूटी के दौरान बीएलओ को आया हार्ट अटैक, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

Thu Jan 15 , 2026
अशोकनगर/मुंगावली। मध्यप्रदेश में जारी एसआईआर सर्वे के तहत निर्वाचन कार्य में लगे बूथ लेवल अधिकारी (Blo) मनोज सेन को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आ गया। घटना गुरुवार दोपहर लगभग 12:30 बजे की है, जब वे मतदान केंद्र क्रमांक 142, मल्हारगढ़ रोड क्षेत्र में मतदाताओं से फॉर्म संशोधन हेतु दस्तावेज […]

You May Like

मनोरंजन