तहसीलदारों की वेतनवृद्धि रोकने, पटवारी को निलंबित करने के आदेश

इंदौर: गुरुवार को संभागायुक्त ने मल्हारगंज तहसील एवं एसडीएम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान राजस्व प्रकरणों के निराकरण, कार्यालयीन व्यवस्थाओं तथा लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही करने पर तीन तहसीलदारों की दो वेतनवृद्धि रोकने और एक पटवारी को निलंबित करने के आदेश दिए.
आज संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने मल्हारगंज तहसील और एसडीएम कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया. इस दौरान संभागायुक्त लक्षकार ने तहसीलदार मल्हारगंज शेखर चौधरी, तत्कालीन तहसीलदार नारायण नादेडा तथा अपर तहसीलदार मल्हारगंज लोकेश आहूजा के कार्यों की समीक्षा की. निरीक्षण में आरसीएमएस पोर्टल पर प्रकरण दर्ज नहीं किए जाने, प्रकरणों का ऑफलाइन संधारण, नस्तियों की सूची तैयार नहीं होने, राजस्व वसूली पत्रक, डायवर्सन पंजी एवं अर्थदंड पंजी उपलब्ध नहीं होने सहित कई कमियां मिली. कुछ लंबित प्रकरणों को भौतिक रूप से भी प्रस्तुत नहीं कर पाएं. उक्त लापरवाही मिलने को लेकर तीनों तहसीलदारों की दो-दो वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए. इसके अलावा एक अन्य मामले में ग्राम भाग्या के सर्वे क्रमांक 182/1 से संबंधित नक्शा बंटाकन प्रकरण में आदेश पारित होने के बाद भी 12 दिवस तक आदेश का अमल नहीं करने पर कलेक्टर को पटवारी लोकेश नंदलाल को निलंबित करने के आदेश दिए.

समय से प्रविष्टियां अपलोड करें
संभागायुक्त लाक्षकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों का नियमानुसार संधारण एवं आरसीएमएस पोर्टल पर समय से प्रविष्टियां अपलोड की जाए. उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए.

Next Post

कृष्ण जन्म से कंस वध तक, जन्माष्टमी पर देखें भगवान कृष्ण की ये 5 फिल्में

Fri Sep 4 , 2026
मुंबई, जन्माष्टमी पर अगर आप भगवान कृष्ण की लीलाओं को फिल्मों के जरिए देखना चाहते हैं, तो कृष्ण के जन्म से लेकर, वृंदावन की शरारतों और कंस वध तक की कहानी दिखाने वाली ये फिल्में खास विकल्प हैं। 4 सितंबर 2026 को पूरे भारत में जन्माष्टमी का त्योहार धूम-धाम से […]

You May Like