एसआईआर सर्वे ड्यूटी के दौरान बीएलओ को आया हार्ट अटैक, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

अशोकनगर/मुंगावली। मध्यप्रदेश में जारी एसआईआर सर्वे के तहत निर्वाचन कार्य में लगे बूथ लेवल अधिकारी (Blo) मनोज सेन को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आ गया। घटना गुरुवार दोपहर लगभग 12:30 बजे की है, जब वे मतदान केंद्र क्रमांक 142, मल्हारगढ़ रोड क्षेत्र में मतदाताओं से फॉर्म संशोधन हेतु दस्तावेज एकत्र कर रहे थे। अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल मुंगावली लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया। ज्ञात हो कि मनोज सेन मतदान केंद्र क्रमांक 142 पर बीएलओ के रूप में पदस्थ हैं। यह मतदान केंद्र मुंगावली नगर के बाह्य विस्तार क्षेत्र को मिलाकर बनाया गया है, जिसमें बहादुरपुर रोड, डिपो, पिपरई रोड एवं मल्हारगढ़ रोड का क्षेत्र शामिल है। यह मतदान केंद्र लगभग 7 किलोमीटर के विस्तृत क्षेत्र में फैला हुआ है तथा यहां करीब 1325 मतदाता पंजीकृत हैं। मनोज सेन पूर्व में अपने पदस्थ गांव में बीएलओ के रूप में कार्यरत थे, लेकिन नए नियमों के तहत sir सर्वे से पहले उन्हें मुंगावली नगरीय क्षेत्र के बूथ क्रमांक 142 पर नियुक्त किया गया, जो उनके लिए पूर्णत: नया और अपरिचित क्षेत्र था। इस कारण वे पहले से ही मानसिक दबाव में थे उन्होंने पूर्व निर्देशों के अनुसार सभी कार्य पूर्ण कर लिए थे, लेकिन आए दिन नए दिशा-निर्देश, मतदाता सूची में नाम जोडऩे-घटाने व संशोधन के आदेश मिलने से वे अत्यधिक मानसिक तनाव में आ गए थे। गुरुवार को मल्हारगढ़ रोड क्षेत्र में फॉर्म संशोधन के लिए मतदाताओं से कागजात लेते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने पुष्टि करते हुए भोपाल रेफर करने की सलाह दी। वहीं Sir सर्वे कार्य के दौरान Blo को आए अटैक के सबंध में मुंगावली एसडीएम इसरार खान से जानना चाहा तो उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया।

तनाव में है कर्मचारी:

इस संबंध में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला अशोकनगर के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि स्ढ्ढक्र सर्वे में लगे सभी बीएलओ और सुपरवाइजर भारी मानसिक तनाव में कार्य कर रहे हैं। अधिकांश कर्मचारियों को ऑनलाइन कार्य का समुचित प्रशिक्षण नहीं दिया गया है, इसके बावजूद समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का दबाव अधिकारियों द्वारा लगातार बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसी तरह काम का दबाव बना रहा तो भविष्य में अन्य कर्मचारी भी इस प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। संघ ने प्रशासन से मांग की है कि कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव न बनाया जाए, उन्हें उचित प्रशिक्षण और पर्याप्त समय दिया जाए ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Next Post

PM मोदी से CM डॉ यादव की भेंट, गाडरवारा थर्मल पावर स्टेशन विस्तार के भूमिपूजन हेतु आमंत्रण

Thu Jan 15 , 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौजन्य भेंट कर नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा के सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन के विस्तार की परियोजना के भूमि-पूजन के लिये अनुरोध किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट के […]

You May Like