सब्जी काटते ही उड़े होश, बंद गोभी के अंदर से निकला सांप

छतरपुर। रसोई में सब्जियां काटते समय सावधानी न बरती जाए तो यह जानलेवा भी हो सकता है। ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 8, कछियाना मोहल्ले से सामने आई है, जहाँ एक घर में सब्जी बनाने के लिए गोभी काटते समय उसके भीतर से एक नन्हा सांप निकला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

जानकारी के अनुसार, सिंधी कॉलोनी निवासी शिवम नामदेव की बुआ माया नामदेव (50) सुबह रसोई में खाना बना रही थीं। जैसे ही उन्होंने लोहे के हंसिया से बंद गोभी को बीच से काटा, उसके अंदर एक छोटा सा सांप रेंगता हुआ दिखाई दिया। सांप को देखकर माया नामदेव बुरी तरह घबरा गईं और चीखने लगीं। उनकी आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जहाँ गोभी के भीतर सांप को देखकर हर कोई दंग रह गया।

भंडारण या खेत से आने की आशंका

विशेषज्ञों का कहना है कि अक्सर खेतों में सिंचाई के दौरान या सब्जियों के भंडारण (Cold Storage) के वक्त छोटे जीव-जंतु इनमें छिप जाते हैं। बंद गोभी की परतों के बीच सांप जैसे जीवों का छिपना बेहद खतरनाक हो सकता है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इसने लोगों को जागरूक होने का बड़ा संदेश दिया है। लोगों को सलाह दी गई है कि किसी भी सब्जी, विशेषकर पत्तेदार सब्जियों को बनाने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोकर और बारीकी से जांच कर ही काटें।

Next Post

ऋषिकेश, हरिद्वार और प्रयागराज जाने ग्वालियर को मिलीं 4 स्पेशल ट्रेनें

Sat Apr 18 , 2026
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर के रेल यात्रियों को बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है। ऋषिकेश, हरिद्वार और प्रयागराज जाने के लिए 4 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी जो 11 जुलाई तक जारी रहेगी। ये ट्रेनें निम्नानुसार हैं.. 02199 ग्वालियर-दिल्ली — गुरुवार 02200 दिल्ली- ग्वालियर — रविवार 1 मई तक […]

You May Like

मनोरंजन