ऋषिकेश, हरिद्वार और प्रयागराज जाने ग्वालियर को मिलीं 4 स्पेशल ट्रेनें

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर के रेल यात्रियों को बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है। ऋषिकेश, हरिद्वार और प्रयागराज जाने के लिए 4 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी जो 11 जुलाई तक जारी रहेगी। ये ट्रेनें निम्नानुसार हैं..

02199 ग्वालियर-दिल्ली — गुरुवार

02200 दिल्ली- ग्वालियर — रविवार

1 मई तक जारी रहेगी

06597 बेंगलुरु-ऋषिकेश — शुक्रवार

06598 ऋषिकेश-बेंगलुरु — रविवार

28 जून तक जारी रहेगी

04123 प्रयागराज-नई दिल्ली — सोमवार और गुरुवार

04124 नई दिल्ली-प्रयागराज — गुरुवार और सोमवार

19 अप्रेल से 28 जून तक

08743 दुर्ग-हरिद्वार — सोमवार

08744 हरिद्वार-दुर्ग — गुरुवार

दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया से आज मंत्रालय में जाकर ग्वालियर के पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने भेंट की थी। वहीं पर सिंधिया ने नई रेलों संबंधी यह जानकारी साझा की। सिंधिया द्वारा ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन में सदस्य बनाए जाने पर रमेश अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सिंधिया को भारतीय जनता पार्टी के कोर कमेटी सदस्य बनाए जाने पर बधाई दी, ग्वालियर को एक नवीन हवाई सेवा जो बेंगलुरु दिल्ली ग्वालियर एवं ग्वालियर दिल्ली से बेंगलुरु से नियमित उड़ान सेवा प्रारंभ होने जा रही है, उसके लिए धन्यवाद दिया। रमेश अग्रवाल जी ने सिंधिया से निवेदन किया कि एक नया हवाई सेवा हैदराबाद से ग्वालियर और ग्वालियर से हैदराबाद के लिए चालू कराई जाए।

Next Post

28 लाख कीमत के 138 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Sat Apr 18 , 2026
भिण्ड। देहात थाना पुलिस एवं सायवर सेल ने प्रज्ञा नगर कुम्हरौआ भिण्ड से 28 लाख कीमत का 138 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। मुखबिर से प्रज्ञा नगर कुम्हरौआ भिण्ड में दो तस्करों को गांजा सप्लाई करने के संबंध में सूचना मिली। […]

You May Like