राहगीरी में स्वर्णिम मप्र की पेंटिंग का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन 

कहीं घोड़े पर बैठे तो कहीं घुमाई लकड़ी, माइक थाम कर भजन भी गाया

 

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को राहगिरी में अपने पूरे रंग में रंगे दिखाई दे रहे थे। वे उज्जैन प्रवास के दौरान राहगीरी आनंद उत्सव में सम्मिलित हुए और लोगों को योगा, सुबह सुबह भ्रमण और व्यायाम करने की बात भी कही।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दीप प्रज्जवलन कर आनंद उत्सव राहगीरी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोर मुडला और अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव परंपरा अनुसार उज्जैन कोठी रोड पर आयोजित होने वाली आनंद उत्सव राहगीरी में सम्मिलित हुए। उज्जैन के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साह का जो चरम था वह दिखाई दिया। बचपन से लेकर 55 तक की उम्र के लोग इस आयोजन में शामिल रहे। बच्चे, बूढ़े, जवान ,और बहनो ने सभी मुख्यमंत्री के साथ फोटो खींचने के लिए उत्साहित दिखे। लोगों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर स्वागत के लिए पलक पावड़े बिछाये, मुख्यमंत्री ने भी आनंद के इस उत्सव मे सभी को प्रोत्साहित कर उत्साह वर्धन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा की यदि आपका स्वस्थ अच्छा हैं और परिवार में सभी स्वस्थ हंै तो इससे बड़ा कोई सुख नहीं है। आप सभी को देखना चाहिए कि हम सभी स्वस्थ रहें उसके लिए जो भी प्रयास कर सकते हैं करें।

 

कलेक्टर ने एसपी को पंजा कुश्ती में मात दी

राहगीरी के अवसर पर स्वस्थ संसार व्यायाम केंद्र द्वारा पंजा कुश्ती का मंच सजाया गया। कलेक्टर नीरज सिंह एवं एस पी प्रदीप शर्मा ने शक्ति का प्रदर्शन किया। दो मिनट तक चले पंजा कुश्ती के मुकाबले में दुबले पतले से कलेक्टर नीरज सिंह ने बाहुबली पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को मात दी। तालियों की ध्वनि एवं कलरव ने दोनों के उत्साह को बनाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शक्ति के मंच पर आए और स्वामी मुस्कुराके की तिरंगा पगड़ी से स्वयं की मारवाड़ी पगड़ी बदल कर धारण कर ली।

 

घोड़े पर हुए सवार लकड़ी भी घुमाई, विमोचन भी किया

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोड़े की सवारी भी की और लकड़ी घुमाने का प्रदर्शन भी किया। सीएम ने लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने 40 से अधिक मंचों पर जाकर लोगों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर संस्थाओं के द्वारा मुख्यमंत्री को साफा, माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री संस्कृति मंचों पर पहुंचकर लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया। मुख्यमंत्री द्वारा मां तेरा पानी अमृत गंगा तेरा पानी अमृत, मां शिप्रा तेरा पानी अमृत गाना भी गाया। इसी के साथ जय कन्हैया लाल के उदघोष लगाए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संस्कृति मंचों की प्रस्तुतियों का भी अवलोकन किया । अनेक मंचों से मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रहागिरी आनंद उत्सव के दौरान स्वर्णिम मध्य प्रदेश की पेंटिंग का भी विमोचन किया गया।

 

सुबह की सेर जरूर करें

मुख्यमंत्री ने मंच से जनता से आव्हान किया कि बच्चों के साथ परिवार के युवा साथी भी इस राहगीरी में निकले और प्रतिदिन इसका अनुसरण भी करें। जीवन में बेहतर स्वास्थ्य से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। जीवन में अच्छा स्वास्थ्य और निरोगी काया, यह सबसे बड़ा सुख है इसके लिए आप लगातार प्रयास करते रहें, कार्य करते रहें, क्रियाशील रहे और स्वयं को परिवार के साथ स्वस्थ और सुखी बनाए रखें। मुख्यमंत्री के द्वारा उज्जैन में आनंद उत्सव को लगातार बनाए रखने के लिए यहां की जनता को धन्यवाद भी दिया।

 

सेवा आश्रम के विशेष बच्चे भी हुए शामिल

राहगिरी 2025 में अंकितग्राम सेवाधाम आश्रम, उज्जैन के विशेष बच्चों ने लाठी-काठी, लेजम और पावली की अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। दृष्टि बाधित भोली अग्रवाल और बहू दिव्यांग सनी ने अपने गीतों से सबको प्रसन्न किया। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आश्रम के विशेष बच्चों को न केवल प्रोत्साहित किया अपितु आश्रम की बेटी परी को कंधे पर बैठाकर उसका लाठी प्रदर्शन भी देखा। विदित हो कि राहगीरी आनंद उत्सव में अनेक सामाजिक संस्थाओं ने भागीदारी की और आनंद उत्सव में काफी उत्साह दिखाया।

 

कुलगुरु रहे उपस्थित

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश को देश का डेयरी कैपिटल बनाने के लिए दूध की प्रति लीटर क्रय के आधार पर सरकार पशुपालकों को बोनस भी प्रदान करेगी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही कुलगुरु अर्पण भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

 

डेयरी टेक्नोलॉजी अब विक्रम के कोर्स में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में भारत सबसे युवा देशों में से एक है। प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के विजन अनुरूप हमें इस युवा शक्ति का संपूर्ण उपयोग राष्ट्र हित व राष्ट्र विकास में करना है। डेयरी टेक्नोलॉजी एक नए मार्ग को युवाओं के लिए खोलता है। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में डेयरी टेक्नोलॉजी की अकादमिक डिग्री कोर्स की शुरुआत की जा रही है। यह उद्बोधन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रम विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागृह में रविवार सुबह आयोजित पशुपालन विभाग एवं विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा संगोष्ठी में दिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि डेयरी टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षित कौशल प्राप्त युवा डेयरी टेक्नोलॉजी का उपयोग कर अपने मजबूत इरादों व मेहनत से दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश को सर्वोच्च स्थान पर ले जाएंगे। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है और दुग्ध उत्पादन में 9 प्रतिशत की भागीदारी के साथ मध्यप्रदेश का देश में तीसरा स्थान है। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन का औसत 673 ग्राम है, जबकि राष्ट्रीय औसत 471 ग्राम का है। हमें इन उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं होना है। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति,अथाह जल संपदा और उर्वरा भूमि को देखते हुए सही दिशा में समेकित प्रयास करने पर हम डेयरी के क्षेत्र में भारत के नंबर-1 राज्य बनेंगे।

Next Post

सिर्फ सपना दिखाते हैं भाजपा और आप के नेताः देवेंद्र

Sun Jan 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 जनवरी (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2014 के बाद दिल्ली में हुए विकास के कार्यों और यहां के लोगों की जीवनस्तर में सुधार के […]

You May Like