
जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में लग्जरी कार से गोवंश की तस्करी हो रही थी। हिन्दुवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सूचना पर वाहन को रोका लेकिन ड्राइवर वाहन को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को जप्त कर पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
टीआई निलेश दोहरे ने बताया कि कार में ठूंस-ठूंसकर 6 गौवंश भरे हुए थे। कार क्रमांक टी एस 13 ई बी 3339 तेलंगाना पासिंग है, चालक भाग गया है, गोवंशों को तिलवारा काजी हाउस में सुरक्षित रखा गया है। मामले की जांच पड़ताल जारी है।
