एनएबीएल ने मेडिकल प्रयोगशालाओं के लिए किया नया पोर्टल लांच

नयी दिल्ली 19 अगस्त (वार्ता) भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के घटक बोर्ड राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) ने नया मेडिकल एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया जिससे देश की सैकड़ों मेडिकल प्रयोगशालाओं को लाभ मिलेगा।

क्यूसीआई के अध्यक्ष जक्षय शाह ने मंगलवार को कहा कि नए पोर्टल के माध्यम से अब ऐसे कार्य जिन्हें पूरा करने में पहले महीनों का समय लगता था अब सिर्फ़ दो से तीन घंटे में पूरे हो सकेंगे। उन्होंने इसे भारत की क्वालिटी इकोसिस्टम में सबसे बड़े बदलावों में से एक बताते हुए कहा कि इसी मॉडल को अब अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा ताकि भारत की गुणवत्ता यात्रा में तकनीकी दक्षता, नवाचार और जवाबदेही को केंद्र में लाया जा सके।

एनएबीएल अध्यक्ष, डॉ. संदीप शाह ने कहा कि यह पोर्टल प्रत्यायन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और कुशल बनाने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है। मल्टी-यूज़र एक्सेस और सरल फीचर्स के साथ यह प्रयोगशालाओं के लिए ‘व्यापार में सुगमता’ को आसान बना रहा है और भारत की गुणवत्ता प्रणाली को मज़बूत करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इस पहल से पूरे देश की सैकड़ों मेडिकल प्रयोगशालाओं को लाभ मिलेगा। अब उन्हें आईएसओ 15189:2022 के अंतर्गत मान्यता के लिए एक पारदर्शी, कुशल और सहज डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा।

उल्लेखनीय है कि भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के एक घटक बोर्ड, राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) ने आज आईएसओ 15189:2022 आवेदक प्रयोगशालाओं के लिए अपना नया मेडिकल एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया।

नया एनएबीएल मेडिकल एप्लिकेशन पोर्टल मेडिकल प्रयोगशालाओं के वास्तविक संचालन को ध्यान में रखकर पुनः विकसित किया गया है। यह प्रयोगशालाओं को एक सुव्यवस्थित आवेदन प्रक्रिया, बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव, कम समय और अधिक सटीकता प्रदान करेगा।

 

 

Next Post

धमकाकर 50 हजार खाते में डलवाये थे, अब फिर रंगदारी मांग रहा बदमाश

Tue Aug 19 , 2025
जबलपुर।‌ खमरिया थाना क्षेत्र में एक इंजीनियर को बदमाश ने पहले धमकाया और 50 हजार खाते में डलवाये। इसके बाद अब फिर रंगदारी मांग रहा है। पुलिस ने बताया कि मनोज नंद किशोर बल्वे 32 वर्ष निवासी महगवां डुमना रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने बीई सिविल से इंजीनियरिंग […]

You May Like