
जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र में एक इंजीनियर को बदमाश ने पहले धमकाया और 50 हजार खाते में डलवाये। इसके बाद अब फिर रंगदारी मांग रहा है।
पुलिस ने बताया कि मनोज नंद किशोर बल्वे 32 वर्ष निवासी महगवां डुमना रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने बीई सिविल से इंजीनियरिंग किया है। निर्माणाधीन न्यू टीएन शुक्ला आई अस्पताल में प्रोजेक्ट मैनेजर कंस्ट्रक्शन के अन्तर्गत काम करता है। संतलाल यादव अपनी बुलट से आकर मजदूर शिवम साहनी, दुर्गेश साहनी, शमशेर अली, गौतम साहनी को धमकाकर भगा दिया और बोला कि तुझे यहॉ काम करना है तो पैसे देने पडेंगे नहीं तो जान से खत्म कर दूंगा। इसके पूर्व भी संतलाल यादव ने उसे धमकी देकर बैंक एकाउंट में एनएफटी के माध्यम से 50 हजार रूपये डलवाये हैं।
