चोरी:विद्युत उत्पादन इकाई झिन्ना से गायब हो गये कापर वायर और क्वाइल

रीवा: विद्युत उत्पादन परियोजना इकाई झिन्ना स्टोर से कापर स्टेटर वायर सहित बुश क्वाइल पार कर दिये गये. जिस तरह से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया वह पूरी तरह से संदिग्ध है। लिहाजा रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. सुरक्षित स्टोर से चोरी हो जाना कई सवाल खड़ा करता है. मैहर जिले के रामनगर थाने में स्टोर प्रभारी द्वारा लिखित शिकायत की गई है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी. चोरी के माल की कीमत एक करोड़ से अधिक की है. सवाल यह उठता है कि जब स्टोर में गनमैन तैनात था तो फिर चोरी कैसे हो गई, पूरा मामला संदेहास्पद है.

मैहर जिले के झिन्ना स्थित टीएचपी के अंदर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जिस पर विभाग के अधिकारी पर्दा डालने में लगे हुए थे, लेकिन स्टोर के इंचार्ज ने पोल खोल दी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. विद्युत विभाग के सूत्रों की माने तो स्टेटर कापर वायर मोटे और भारी होते हैं, इनका इस्तेमाल जनरेटर टरबाइन की वाइंडिंग में किया जाता है, जिससे बिजली उत्पादन लिया जाता है. ये करीब 40-45 की संख्या में गायब हैं. इसके अलाना कॉपर बुश क्वाइल जिनकी संख्या 80 से अधिक बताई गई है, जिसकी कीमत करोड़ो के ऊपर है.
चोरी की घटना पूरी तरह संदिग्ध
झिन्ना टीएचपी में स्टोर पहली मंजिल पर है. इसके नीचे ग्राउंड फलोर पर कार्यालय चलता है. कथित चोरों ने पीछे खुलने वाली खिडक़ी की जाली काटी और अंदर घुसकर वही सामान उठाया, जिसकी कीमत बाजार में लाखों रुपए है. जाली में पुराना कट है, जिसमें जंग लग चुकी है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के पीछे से किसी के आने और दीवार पर चढऩे के कोई निशान नहीं पाए गए. साथ ही जाली के अंदर से काटने के साक्ष्य भी सामने आए हैं. पुलिस इसमें विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका देख रही है. इससे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि गनमैन के रहते कैसे करोड़ों रुपए के कापर वायर और क्वाइल पार हो गए.
शिकायत मिली है जांच चल रही है: चौकी प्रभारी
इस संबंध में चौकी प्रभारी मर्यादपुर मैहर नागेन्द्र मिरा ने बताया कि चोरी की जांच चल रही है, चोरी कब हुई और कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं किया गया है. घटनास्थल पर जिस खिडक़ी से जाली काटकर सामान चोरी जाना बताया जा रहा है,उस दीवार पर केवल छिपकली ही चढ़ सकती है. विभाग से बोला गया है कि वे अपना स्टाक चेक करें और यह बताएं कि कब चोरी हुई. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि पूरा मामला क्या है.

Next Post

NH 3: ढाबे पर खड़ी बस में आग लगी, एक यात्री मामूली झुलसा, सामान खाक

Sun Apr 27 , 2025
(मनोज पुरोहित)शाजापुर। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाबे पर खड़ी बस में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। मौके पर 3 फायरब्रिगेड पहुंची है। बस में एक यात्री सो रहा था, समय रहते वह भी बाहर निकल आया। […]

You May Like