NH 3: ढाबे पर खड़ी बस में आग लगी, एक यात्री मामूली झुलसा, सामान खाक

(मनोज पुरोहित)शाजापुर। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाबे पर खड़ी बस में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। मौके पर 3 फायरब्रिगेड पहुंची है।

बस में एक यात्री सो रहा था, समय रहते वह भी बाहर निकल आया। एक यात्री आग में मामूली झुलसा है। बस और उसमें रखा सभी यात्रियों का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार बस में आग शाजापुर से 5 किलोमीटर दूर सनकोटा पेट्रोल पंप के सामने स्थित ढाबे पर लगी है। रविवार दोपहर 12 बजे यात्री ढाबे पर चाय-नाश्ते के लिए उतरे थे। थोड़ी देर बाद ही बस से आग की लपटे निकलने लगी।

स्थानीय लोगों ने लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। आधे घंटे बाद मौके पर दो फायर ब्रिगेड पहुंचे तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

तीन थानों की पुलिस पहुंची

सूचना मिलते ही शाजापुर यातायात पुलिस, लालघाटी थाना पुलिस और उज्जैन जिले की तराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल में तीन फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।

बस में सवार यात्री रवि कुशवाह ने बताया होटल पर बस खड़ी हुई। उसमें से यात्री उतरे। पांच मिनट में ही बस में आग लग गई।

Next Post

पूजा हेगड़े की फिल्म रेट्रो के ‘कनीमा’ गाना के लिरिकल वीडियो ने हासिल किए 40 मिलियन से अधिक व्यूज़

Sun Apr 27 , 2025
मुंबई,(वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्म रेट्रो के ‘कनीमा’ गाना के लिरिकल वीडियो ने 40 मिलियन से अधिक व्यूज़ हासिल कर लिये हैं। पूजा हेगड़े अपनी आगामी फिल्म रेट्रो की रिलीज़ की तैयारी कर रही हैं। फिल्म के रिलीज से पहले ही इसके गाने कनीमा ने इंटरनेट […]

You May Like