ज्वेलरी शॉप की दीवार में छेद कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा आरोपी दमोह के पथरिया थाना क्षेत्र की घटना

पथरिया/दमोह। जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के शासकीय कन्या स्कूल के पास संचालित एक ज्वेलरी शॉप की दुकान में अज्ञात चोरों के द्वारा दीवार में छेद कर लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर चोरी करता हुआ दिखाई दिया है. घटना शुक्रवार सुबह करीब साढे तीन बजे की है. स्थानीय लोग जब सुबह उठे और उन्होंने दुकान की दीवार में छेद देखा तो तत्काल ही दुकान संचालक को मौके पर बुलाया और पुलिस को जानकारी दी। पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी, थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी, सहित पथरिया पुलिस और दमोह से फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट सुरेंद्र सिंह तोमर की टीम घटनास्थल पहुंची और मामले में जांच की जा रही है जानकारी के अनुसार पथरिया के शासकीय कन्या स्कूल के पास मिट्ठू शराफ़ उर्फ प्रकाश चंद्र सर्राफ की ज्वेलरी शॉप की दुकान है। दुकान के पिछले हिस्से में अज्ञात आरोपी के द्वारा 7 से 8 इंच का छेद कर दुकान के अंदर घुसकर लाखों की चांदी और दो जोड़ी सोने की झुमकी चुरा ली है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी आरोपी दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार एक आरोपी ही दुकान के अंदर घुसा हुआ है। जिसके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। जिस शातिराना स्टाइल से दुकान के पिछले हिस्से में छेद कर आरोपी घुसा है। उससे यह भी अंदेशा है कि आरोपी बिल्कुल दुबला पतला हो तभी वह इतने छोटे से छेद के अंदर दुकान के अंदर घुस गया।पीड़ित दुकानदार मिट्ठू शराफ़ ने बताया की सुबह 6:42 पर हमें चोरी की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है। 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। करीब 2 किलो 900 ग्राम चांदी से अधिक की चोरी उनकी दुकान में हुई है। पुलिस से के अनुसार करीब 4 रूपये लाख की राशि लिखवाई गई है, लेकिन वास्तविक करीब 8 से 10 लाख रुपए की चोरी मेरी दुकान में हुई है।

 

इनका कहना है

पुलिस को जानकारी लगने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची इसके बाद दमोह से फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई । जिसके द्वारा सबूत एकत्रित किए गए।

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरे में आरोपी का हुलिया स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है।

 

प्रिया सिंधी एसडीओपी पथरिया

Next Post

जबेरा मंडी में मूंग खरीदी केंद्र का शुभारंभ, 2187 किसानों से होगी खरीदी

Fri Jul 17 , 2026
जबेरा/दमोह। मध्यप्रदेश शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के लिए जबेरा कृषि उपज मंडी प्रांगण में खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन व धार्मिक न्यास व धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के पिता भाव सिंह लोधी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का […]

You May Like