जबेरा मंडी में मूंग खरीदी केंद्र का शुभारंभ, 2187 किसानों से होगी खरीदी

जबेरा/दमोह। मध्यप्रदेश शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के लिए जबेरा कृषि उपज मंडी प्रांगण में खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन व धार्मिक न्यास व धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के पिता भाव सिंह लोधी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ भाव सिंह लोधी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया तथा उपस्थित किसानों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने किसानों से शासन की खरीदी व्यवस्था का लाभ लेने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी उपज विक्रय करने का आग्रह किया।खरीदी केंद्र के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि जबेरा विकासखंड के 2187 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिनसे लगभग 9 हजार क्विंटल मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। इससे क्षेत्र के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने के साथ ही विपणन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर केंद्र प्रभारी रामकुमार विश्वकर्मा, वीरेंद्र शुक्ला,कृषि विभाग से अमित परिहार, कृषि उपज मंडी से धनीराम शर्मा, श्रवण ठाकुर, बसंत खरे, कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश ठाकुर, शैलेंद्र जैन, अमित जैन, संजू साहू सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Next Post

गरीबों के बच्चों को अनपढ़ बनाना चाहती है भाजपा : आप

Fri Jul 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 जुलाई (वार्ता) आम आदमी पार्टी(आप) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय को तोड़ने के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मोदी-योगी सरकार पर तीखा हमला किया है। श्री सिंह ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन […]

You May Like