सीहोर। रविवार को काला पहाड़ पर वंदे मातरम का जय घोष गूंज उठा. हजारों सनातन धर्मियों ने हर-हर महादेव और जय श्री राम का नारा लगाया. विराट हिंदू सम्मेलन में मोगरा मंडल के 13 से अधिक गांव के महिला, पुरुष व बच्चे बड़ी संख्या में शामिल रहे.
कार्यक्रम का शुभारंभ पं. राजेश शर्मा और काला पहाड़ हनुमान मंदिर समिति सहित 13 ग्राम पंचायत के सरपंचों ने पूजा अर्चना कर किया. मुख्य वक्ता राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के जितेंद्र सेन व बजरंग दल जगदीश कुशवाह, अभा गायत्री शक्तिपीठ की पदाधिकारी रमिला परमार, पूरण मेवाड़ा, योगेश वर्मा ने मार्गदर्शन दिया. जगदीश कुशवाहा ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित करने के लिए हिंदू सनातन धर्म के द्वारा ही हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं. अब देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है. लैंड जिहाद, लव जिहाद, थूक जिहादी, वोट जिहाद नहीं चलेगा. कट्टरपंथियों को मुंह तोड़ जवाब मिल रहा है. भाई, गंगा, गांव को हमें बचाना है. हिंदू और सिख भाई-भाई हो सकते हैं और कोई नहीं. संघ के जितेंद्र सेन ने कहा कि हम अब बटेंगे नहीं जात-पात की करो विदाई हिंदू-हिंदू भाई-भाई की नीति पर चलेंगे और देश को विश्व गुरु बनाएंगे. गाय माता को काटने से बचाएंगे गांव को सुरक्षित रखेंगे.
