10 दिन बाद 700 फीट नीचे से जिंदा निकला शख्स

काठमांडू। नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच अपर त्रिशूली-1 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे चीनी कर्मचारी लुहाइताओ को करीब 10 दिन बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वह जमीन के 700 फीट से ज्यादा नीचे सुरंग में फंसे थे। रेस्क्यू टीम करीब 225 मीटर अंदर पहुंची और उन्हें बाहर निकाला, जिसके बाद हेलिकॉप्टर से मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि इस विनाशकारी बाढ़ के पीछे ग्लेशियर टूटने की घटना हो सकती है। इस आपदा में बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है और हजारों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

Next Post

बैगा बच्चों की मौतों पर सिंघार ने मांगा प्रधानमंत्री का हस्तक्षेप

Sat Sep 5 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बालाघाट जिले में बैगा आदिवासी बच्चों की कथित तौर पर लगातार हो रही मौतों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने मामले में प्रशासनिक जवाबदेही तय करने और प्रभावित क्षेत्रों […]

You May Like