जबलपुर: रविवार को सुबह से ही शहर के कई क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली खेल रही थी, जिसके चलते हर घंटे में कई बार बिजली आ जा रही थी। खास तौर पर पूर्व विद्युत क्षेत्र वितरण कंपनी के उखरी फीडर के अंतर्गत दीक्षितपुरा सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिली। जहां सुबह 9 बजे के बाद से अनगिनत बार बिजली की ट्रिपिंग चल रही थी। उल्लेखनीय है कि सुबह 8 बजे के बाद से ही रविवार को तेज धूप निकली हुई थी।
जिसके बाद दिन में कई बार मौसम बदलता रहा, कभी तेज धूप तो कभी तेज हवा चल रही थी। इसके अलावा बादल भी आ जा रहे थे। जिसके कारण सुबह से कई बार क्षेत्र में बिजली की ट्रिपिंग चल रही थी। जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हो रहा था,ऐसे में बार-बार बिजली बंद होने के कारण लोग काफी परेशान होते हुए नजर आए थे।
