नयी दिल्ली 27 अप्रैल (वार्ता) विदेशी बाजारों की तेजी के प्रभाव के बीच स्थानीय स्तर पर मांग निकलने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में सोया रिफाइंड एवं पाम ऑयल के साथ ही चना और दाल चना महंगी हो गई जबकि अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा सप्ताहांत पर 13 रिंगिट बढ़कर 4145 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 3.57 सेंट की तेजी के साथ 51.03 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
इस दौरान सोया रिफाइंड 450 रुपये और पाम ऑयल में 366 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी को छोड़कर अन्य खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सप्ताहांत पर सरसों तेल 15385 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 19047 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 16703 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 14835 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 13553 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 16484 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।
दाल-दलहन : बीते सप्ताह दाल-दलहन के बाजार में चना और दाल चना में 100-100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी को छोड़कर अन्य दालों में टिकाव रहा। इस दौरान मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव पिछले कारोबारी सप्ताह के स्तर पर टिके रहे।
सप्ताहांत पर चना 5850-5950, दाल चना 6850-6950, मसूर काली 7550-7650, मूंग दाल 9550-9650, उड़द दाल 9000-9100, अरहर दाल 8500-8600 रुपये प्रति क्विंटल रही।
अनाज : अनाज मंडी में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान चावल 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया जबकि गेहूं के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।
इस दौरान (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2950-3050 रुपये और चावल 3550-3650 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
चीनी-गुड़ : बीते सप्ताह मीठे के बाजार में तेजी रही। इस दौरान चीनी 100 रुपये और गुड़ 150 रुपये प्रति क्विंटल महंगे हो गए।
साप्ताहांत पर चीनी एस 3590-3690, चीनी एम. 4500-4600, मिल डिलीवरी 3470-3570 और गुड़ 4400-4500 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।
