मुंबई, 25 मई, (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गये मैच को पहली बार 100 दृष्टिबाधित बच्चों ने आनंद उठाया। आईपीएल के इस मैच को पहली बार 100 दृष्टिबाधित बच्चे अपने ‘हियरिंग बडीज़’ के साथ मैच देखने पहुंचे। इसके अलावा 200 से ज्यादा विशेष रूप से सक्षम बच्चे भी इस अनुभव का हिस्सा बने। बच्चे मुंबई के अलावा सतारा, नासिक, इगतपुरी और दूर-दराज़ के कई इलाकों से आए थे। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने कहा कि बच्चों की खुशी और उत्साह इस दिन को खास बना देता है। उन्होंने कहा कि एजुकेशन एंड स्पोट्स फॉर ऑल (ईएसए) की शुरुआत 16 साल पहले हुई थी और इसमें समावेशन हमेशा से सबसे अहम हिस्सा रहा है। उन्होंने दृष्टिबाधित बच्चों का जिक्र करते हुए कहा, “मैं उम्मीद करती हूं कि ये बच्चे यहां से बहुत सारी खूबसूरत यादें लेकर जाएं।” इस बड़े आयोजन के लिए भी व्यापक तैयारी की गई थी। बच्चों को लाने-ले जाने के लिए 550 से ज्यादा बेस्ट बसें लगाई गईं। करीब 2400 वॉलंटियर्स, 100 से ज्यादा मेडिकल स्टाफ, 92 हजार फूड बॉक्स और बड़ी ग्राउंड टीम पूरे दिन व्यवस्था संभालने में जुटी रही। वहीं मुंबई पुलिस ने 1000 से ज्यादा पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की थी।
Next Post
फीफा विश्वकप 2026 से पहले मेसी के पैर में लगी चोट
Mon May 25 , 2026
फ्लोरिडा, 25 मई (वार्ता) स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी को फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना के शुरुआती मैच से तीन सप्ताह पहले, मेजर लीग सॉकर में फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ इंटर मियामी के मैच में पैर में चोट लग गई। रविवार को खेले गये मुकाबले के 73वें मिनट में […]

You May Like
-
5 months ago
गैस पाइप लाइन के लिए खोदे गड्ढे में भीषण आग
-
11 months ago
हरित ऊर्जा की दिशा में रेल मंडल उठा रहा प्रभावी कदम
