ग्वालियर: पिछोर थाना क्षेत्र के कटारे बाबा के पास आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक सवार तीन युवकों को बोलोरो पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
परिजनों एवं ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। सूचना पर एसडीओपी सौरव कुमार एवं पिछोर थाना प्रभारी शिवम राजावत पुलिस बल के साथ मौके पर लगातार परिजनों को समझाइश दे रहे हैं।
