सागर:जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर में पद भार ग्रहण करने के बाद प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत पहली बार सागर आ रहे हैं. कुलगुरु के रूप में प्रथम आगमन पर प्रो दिवाकर सिंह राजपूत विश्वविद्यालय स्थित गौर समाधि पर पुष्पांजलि समर्पित करेंगे.
पदभार ग्रहण करने के पूर्व भी प्रोफेसर राजपूत ने सागर में डॉ हरीसिंह गौर की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करके नयी यात्रा प्रारंभ की थी. दतिया में पीताम्बरा पीठ पर पूजन की. ग्वालियर में विश्वविद्यालय परिसर में महाराजा जीवाजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की. पद भार ग्रहण करते समय डॉ गौर के छाया चित्र को कुल गुरु कक्ष में स्थापित करते हुए आशीर्वाद लिया.
डॉ दिवाकर सिंह राजपूत पद भार ग्रहण करने के बाद पुनः डॉ गौर से आशीर्वाद लेने सागर आये हैं. इसी श्रंखला में सोमवार को प्रातः 11.00 बजे विश्वविद्यालय गौर प्रांगण में समाधि पर प्रणाम करने के बाद तीन बत्ती कटरा में गौर बब्बा को पुष्प अर्पित करेंगे
