मुलताई। जनपद पंचायत के सभाकक्ष में शिवधाम सालबर्डी ट्रस्ट की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधायक चंद्रशेखर देशमुख,तहसीलदार प्रभात पट्टन, ट्रस्ट के सदस्य मुरारी अग्रवाल, राजेंद्र भार्गव,राजेश पाठक,भास्कर मगरदे सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में विधायक देशमुख ने बताया कि सालबर्डी मेला स्थल को विकसित करने कार्य योजना बनाकर शासन को प्रेषित की गई है।वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट में 65 सदस्य है सभी सदस्य 11सौ प्रति वर्ष ट्रस्ट में जमा करेंगे। बैठक में मेला स्थल को लेकर चर्चा की गई। मेला स्थल पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाकर मार्ग चौड़ीकरण किया जाएगा।विद्युत चोरी से बचने के लिए मंदिर के ऊपर एवं एक मीटर नीचे की ओर लगाए जाएंगे, मंदिर के शेड रास्ते में रेलिंग एवं इनवर्टर लगाने पर चर्चा की गई। वहीं सालबर्डी में माडू नदी पर स्थित गर्म पानी के कुंड की मरम्मत शीघ्र कार्रवाई जाने को का निर्णय लिया गया।
ट्रस्ट की बैठक: सालबर्डी मेला स्थल विकसित करने की कार्ययोजना शासन को भेजी
