रविशंकर प्रसाद ने सम्राट चौधरी को राजग विधानमंडल दल के नेता चुने जाने पर बधाई दी

पटना, 14 अप्रैल (वार्ता) पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रवि शंकर प्रसाद ने सम्राट चौधरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधानमंडल दल के नेता चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

‎पटना साहिब सांसद श्री प्रसाद ने बिहार भाजपा विधानमंडल दल के नेता निर्वाचित होने पर श्री चौधरी को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिये अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्गदर्शन एवं श्री चौधरी के कुशल नेतृत्व में राजग सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा स्थापित विकास, सुशासन और जनकल्याण की नींव को और तीव्र गति से आगे बढ़ाते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेगी तथा ‘विकसित बिहार’ के संकल्प को साकार करेगी।

 

 

Next Post

​कांग्रेस का संकल्प: शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश पर चलेंगे कार्यकर्ता

Tue Apr 14 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस […]

You May Like

Play sound