टोरंटो, कनाडा के टोरंटो शहर में स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट को एक बार फिर से निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। सोमवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने कॉन्सुलेट की इमारत पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
गश्त कर रहे अधिकारी ने सुनी गोलियों की आवाज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 4:45 बजे कॉन्सुलेट के पास गश्त कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने फायरिंग की आवाज सुनी। इसके तुरंत बाद एक बिना लाइसेंस प्लेट की सफेद कार को तेज रफ्तार में मौके से फरार होते देखा गया, जिसका पुलिस ने पीछा भी किया लेकिन अत्यधिक गति के कारण उसे रोकना पड़ा।
इस साल की दूसरी बड़ी घटना, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
गनीमत यह रही कि इस गोलीबारी की घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए फरार हमलावर की तलाश कर रही हैं और इसके पीछे के संभावित कारणों की जांच जारी है।

