
ओंकारेश्वर। सिंहस्थ 2028 में ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर मोरटक्का-खेड़ीघाट क्षेत्र को विकास कार्ययोजना में प्राथमिकता देने की मांग उठी है। दशरथ केवट, छोटू चौहान, लालू पाल, विनोद केवट, जीतू पाल, कार्तिक टायरवाला और हरिश्चंद्र शर्मा ने 10 सूत्री मांग पत्र तैयार कर कलेक्टर, सांसद और विधायक को सौंपने की तैयारी की है।
*प्रमुख मांगें:*
*1. अंडरपास:* मोरटक्का पुलिस चौकी के पास पुराने रेलवे क्रॉसिंग स्थल पर अंडरपास बनाया जाए। खंडवा-इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर वी-आकार क्रॉसिंग से जाम और हादसों की आशंका है। पुराने खंडवा-इंदौर मार्ग को यथावत रखा जाए।
*2. पेयजल:* जल जीवन मिशन में मोरटक्का माफी-कटार में पाइपलाइन है, पर मोरटक्का-खेड़ीघाट छूट गए। दोनों को योजना से जोड़ा जाए।
*3. सड़क सुधार:* मोरटक्का बस स्टैंड से खेड़ीघाट पुल तक और एक्वाडक्ट नहर के दोनों ओर डामरीकरण किया जाए। 2016 का डामर उखड़ चुका है।
*4. जल निकासी:* बस स्टैंड से वैष्णो धाम तक रेलवे की तीन पुलिया में मलबे से निकासी बंद है। पानी सड़क पर बहता है। सफाई और बड़े पाइप लगाए जाएं।
*5. प्रकाश व्यवस्था:* ओंकारेश्वर रोड स्टेशन से खेड़ीघाट तक स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट और पुरानी केबल बदलने, कोठी से मोरटक्का-कटार तक लाइट पुनः चालू करने की मांग।
*6. श्रद्धालु सुविधा:* खेड़ीघाट पर महिला चेंजिंग रूम, मार्ग में प्याऊ और छायादार विश्राम स्थल बनें।
*7. रोजगार:* 1992 व 2016 में अतिक्रमण हटने से बेरोजगार हुए परिवारों के पुनर्वास और रोजगार की व्यवस्था हो।
मांग है कि स्थल निरीक्षण कर विभागवार जिम्मेदारी, बजट और समय-सीमा तय कर सिंहस्थ से पहले कार्य पूरे किए जाएं।
