ग्वालियर: कुलगुरु प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत ने देर रात जीवाजी विश्वविद्यालय का पैदल भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था व आवागमन की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही। पैदल भ्रमण के दौरान उनके साथ रजिस्ट्रार डॉ राजीव मिश्रा एवं प्रॉक्टर प्रोफेसर एसके सिंह भी थे।
कुलगुरू ने देर रात जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 1.30 घंटे तक घूमकर डिपार्टमेंटों की जानकारी ली। पैदल भ्रमण के दौरान फिजिक्स, मैथमेटिक्स और केमिस्ट्री के अलावा पर्यावरण विभाग को देखा। वर्मीकम्पोस्ट की जानकारी ली।
Next Post
मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर सवाल
Sat Sep 26 , 2026
ग्वालियर: डबरा के स्कूलों में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के मानक ताक पर रखकर वितरित किए जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। सांदीपनी सी एम राइज स्कूल चांदपुर के छात्र-छात्राओं के लिए आने वाले मध्यान्ह भोजन की भी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। मानकों […]
