
भोपाल। चेतक ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर मिले क्षत विक्षत युवक के शव की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है. मृतक की पहचान अभिनाष जैन (35) पंजाबी बाग इलाके के रूप में की गई है. वह एक बैंक में क्लर्क के पद पर तैनात थे. बुधवार को पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया. मर्ग कायम कर एमपीनगर थाना पुलिस जांच में जुटी है.
मिली जानकारी के अनुसार अभिनाष जैन ने एमपीनगर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने की सूचना अपने परिजनों को पहले से ही दी थी. अभिनाष ने अपनी मौत का जिम्मेदार भी खुद को ही ठहराया है. उनकी पत्नी भी बैंक में उनकी सहकर्मी थीं. पारिवारिक तनाव के चलते वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और खुदकुशी कर ली. बता दें कि मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर शव पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए अभिलाष के शव की पहचान की.
