इंदौर:नगर निगम आयुक्त ने गुरुवार को शहर में निर्माणधीन मास्टर प्लान की सड़कों का दौरा किया. इस दौरान आयुक्त ने जिंसी और चंद्रभागा सड़क का मौका मुआयना किया. मौका मुआयना के बाद आयुक्त ने जिंसी में सड़क से मलबा तुरंत उठाने और चंद्रभागा सड़क का काम धीमी गति से करने को लेकर निर्माण एजेंसी को फटकार लगाई.
निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज जिंसी चौराहा से लक्ष्मी प्रतिमा तक तथा मधुमिलन चौराहा से छावनी चौराहा तक निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क के कार्यों मौका स्थल पर निर्माण का जायजा लिया. आयुक्त ने जिंसी क्षेत्र के सड़क से मलबा उठाने एवं मौके पर सड़क निर्माण कार्य शुरु करने के आदेश दिए. वहीं चन्द्रभागा सड़क पर काम धीमी गति से होने पर एजेंसी को जमकर फटकार लगाई.
साथ ही एजेंसी कार्य की गति बढ़ाने के लिए कहा है. आयुक्त ने मौके पर निर्माण स्थलों में सुरक्षा बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, रात्रि में प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा साधन लगाने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री नरेश जायसवाल संबंधित विभाग के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
