श्रीलंका नौसेना ने इस साल अब तक 181 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

चेन्नई,14 जुलाई (वार्ता) श्रीलंकाई नौसेना ने इस साल अब तक श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 24 भारतीय मछली पकड़ने वाली नावें जब्त की हैं और 181 मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

नौसेना ने आज कोलंबो में जारी एक बयान में कहा कि इसमें कल एक अभियान के दौरान एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव की जब्ती और सात भारतीय मछुआरें भी शामिल है।

उन्हें श्रीलंका के उत्तरी प्रांत जाफना के डेल्फ़्ट द्वीप के पास गिरफ्तार किया गया ।नौसेना ने कहा कि ज़ब्त की गई नाव और मछुआरों को कानूनी कार्यवाही के लिए मत्स्य अधिकारियों को सौंप दिया गया है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब श्रीलंका ने रामेश्वरम के सात और मछुआरों को हिरासत में लिया है।

इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केन्द्र सरकार से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया है। केंद्र सरकार मछुआरों की तत्काल रिहाई के लिए श्रीलंका के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही है।

श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि वह विदेशी जहाजों द्वारा अवैध रूप से मछली पकड़ने को रोकने के लिए श्रीलंकाई जलक्षेत्र में नियमित गश्त और अभियान चलाती रहती है। नौसेना ने स्थानीय मछुआरों की आजीविका पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता व्यक्त की है। पिछले दो हफ़्तों में ही 15 से ज़्यादा भारतीय मछुआरों को इन्हीं आरोपों में गिरफ़्तार किया गया है और सुनवाई के बाद उन्हें लंबी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रामेश्वरम मछुआरा संघ ने श्रीलंकाई नौसेना के आरोपों को झूठा बताते हुए कहा है कि वह तमिलनाडु के स्थानीय मछुआरों को परेशान कर रही है और उनकी आजीविका को प्रभावित कर रही है।

 

Next Post

जिंस बाजार में दाल, अनाज, खाद्य तेलों में तेजी

Mon Jul 14 , 2025
नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता)। स्थानीय जिंस बाजार में सप्ताह के पहले दिन खाद्य तेल, दाल और अनाजों में कुल मिलाकर तेजी रही। मलेशिया के बुरसा मलेशिया में पाम ऑयल का सितंबर वायदा 58 रिंगिट की बढ़त के साथ 4,232 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिका में अगस्त के […]

You May Like