
उज्जैन। बाइक सवार दो दोस्तों को रात में तेज गति से आई कार ने कुचल दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें उपचार के लिए उज्जैन निजी अस्पताल लाया गया। जहां कुछ घंटे चले उपचार के बाद एक की मौत हो गई। माधव नगर थाना पुलिस ने बताया कि जहांगीरपुर बडऩगर का रहने वाला लाखन पिता कालू सिंह 25 वर्ष अपने दोस्त राजवीर के साथ इंगोरिया आया था जहां से दोनों वापस बाइक से लौट रहे थे। बीच रास्ते में तेज गति से आई कार ने उन्हें कुचल दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए उज्जैन भेजा गया। दुर्घटना की जानकारी लगने पर दोनों के परिजन उज्जैन पहुंच गए थे। एंबुलेंस उन्हें शासकीय अस्पताल लेकर पहुंची थी लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने पर परिजन निजी अस्पताल लेकर गए। जहां रात में उपचार के दौरान लाखन की मौत हो गई। बुधवार सुबह पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच संबंधित थाना पुलिस को भेजी जाएगी।
