नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता)। स्थानीय जिंस बाजार में सप्ताह के पहले दिन खाद्य तेल, दाल और अनाजों में कुल मिलाकर तेजी रही।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया में पाम ऑयल का सितंबर वायदा 58 रिंगिट की बढ़त के साथ 4,232 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिका में अगस्त के सोया तेल वायदा में भी 0.61 प्रतिशत की तेजी रही।
घरेलू थोक बाजारों में अनाजों में चावल और गेहूं में तेजी देखी गई। देश में चावल की औसत कीमत करीब 100 रुपये बढ़कर 3,830 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गेहूं करीब छह रुपये महंगा होकर 2,816 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि आटे की कीमत में नरमी रही।
मूंगफली तेल में 111 रुपये की तेजी रही। तेल सरसों 66 रुपये से अधिक महंगा हुआ। वनस्पति 140 रुपये मजबूत हुआ। सूरजमुखी में 43 रुपये की तेजी देखी गई। पाम आयल में भी हल्की तेजी रही। वहीं विदेशों में तेजी के बावजूद मांग के समर्थन में सोया तेल 76 रुपये सस्ता हो गया।
दालों में आज तेजी का रुख रहा। दलहन बाजार में चना 132 रुपये महंगा हो गया। इसके अलावा तुअर दाल का भाव 225 रुपये की तेजी में बंद हुआ। उड़द और मसूर दाल में क्रमश: 63 रुपये और 103 रुपये महंगा हुआ।
दाल मूंग में भी 118 रुपये की तेजी देखी गई।
गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ के औसत भाव में 82 रुपये की तेजी दर्ज की गयी। चीनी भी 36 रुपये की बढ़त रही।
