दमोह: प्रसिद्ध संत दादा गुरुजी शुक्रवार को बांदकपुर स्थित श्री जागेश्वर धाम पहुंचे। उनके आगमन की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। गुरुजी ने जागेश्वर महादेव के दर्शन कर विधिविधान से पूजा-अर्चना की।
इस दौरान वातावरण ‘जय भोलेनाथ’ और गुरुजी के जयकारों से गूंज उठा। स्थानीय लोगों और भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
