जबलपुर: जिले में 2 करोड़ 20 लाख रुपये के खाद्यान्न की हेराफेरी और धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ है। मामले में 33 व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है। जिसमें जिला आपूर्ति नियंत्रण अधिकारी, 4 शासकीय अधिकारी सहित 11 उचित मूल्य दुकानों के 29 संचालक के ऊपर संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन ने क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार जांच में 11 राशन दुकान पर स्टॉक की कमी सिद्ध पाई गई है। जिसका मूल्य रूपये 2 लाख 20 हजार 12 हजार 460 रुपए है। जिसमें पाया गया है कि राशन दुकान संचालक द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के स्टॉक को वास्तविक हितग्राहियों को वितरण करने की बजाय उक्त स्टॉक का गोलमाल किया है।
