छतरपुर। तेज बारिश की वजह से छतरपुर का बूढ़ा बांध ओवर फ्लो हो गया है। आस-पास के खेत पानी से डूबे हुए हैं। किसानों की मेहनत बर्बाद हो गई है।
आस-पास के लोग तेज जोखिम में डाल कर स्कूल जा रहें हैं। छतरपुर बांध से पीने का पानी सप्लाई करने वाले पाइप टूट जाने से पानी की सप्लाई ठप हैं।
मनोज स्थाई निवासी- भारी बारिश की वजह से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसकी वजह से लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है। हमारा प्रशासन से अनुरोध है, व्यवस्था जल्दी से जल्दी सही की जाए। भारी बारिश से ओवर फ्लो बांध कहर बरसा रहा है. खेत डूबे हुए हैं। घरों में पीने के पानी का संकट है।
