
ग्वालियर। एम.पी. हाउसिंग बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का पारिवारिक मिलन आज विवेकानंद नीडम के प्राकृतिक सुरम्य वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पेंशनर साथियों और हाल ही में मंडल में लंबे अंतराल के उपरांत पदोन्नत साथियों का सम्मान संगठन के पदाधिकारी एस के जैन, एन के गोयल, हरीश श्रीवास्तव, एस के गर्ग, मुकेश समाधिया, शरद श्रीवास्तव ग्याशीराम शर्मा एवं अन्य द्वारा किया गया। मंडल के उपायुक्त एन के वर्मा, कार्यपालन यंत्री राजेंद्र तिवारी भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पेंशनर बंधुओं को होने वाली परेशानियों को समझा और शासन स्तर पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने आश्वासन दिया। कार्यक्रम मै लगभग 70 पेंशनर बंधुओं ने उपस्थित हो कर आनंद लिया और अपने अनुभव एक दूसरे से साझा किये। हर्षौल्लास के वातावरण में स्वादिष्ट दाल बाटी चूरमा के सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
