शहडोल: जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र एन एच -43 में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत ललापुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर नशे में धुत मिनी ट्रक चालक ने सड़क किनारे बैठे मवेशियों को बेरहमी से रौंद दिया। इस हादसे में 8 मवेशियों की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई, जिनमें कुछ गर्भवती गायें भी शामिल थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक पूरी तरह नशे में था और बिना किसी नियंत्रण के वाहन दौड़ा रहा था, रास्ते में बैठे बेजुबान मवेशियों को उसने एक के बाद एक कुचल दिया। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गौसेवकों ने मिनी ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय गौ सेवकों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
Next Post
इलाज के दौरान घायल अधेड़ की मौत
Fri Jun 27 , 2025
इंदौर: झालरिया में रहने वाले 57 वर्षीय जगदीश मौर्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह चार दिन पहले मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था और शहर के बड़े अस्पताल में भर्ती था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। Facebook Share […]

You May Like
-
1 year ago
जर्मनी ने भारत पर 4-0 से जीत दर्ज की