सिर पर केसरिया साफा, हाथों में ध्वज लेकर निकाली वीर पराक्रम यात्रा

ग्वालियर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट (म.प्र.) के तत्वावधान में वीर पराक्रम यात्रा का आयोजन किया गया जिसका विधिवत शुभारंभ महारानी लक्ष्मीबाई समाधि पर संत कृपाल सिंह, संत ऋषभ देवानंद की मौजूदगी में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ व ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल सिंह तोमर ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा में बड़ी संख्या में राजपूत युवा एवं महिलाएं शामिल हुईं। इस मौके पर सिर पर केसरिया साफा, हाथों में ध्वज और गगनभेदी नारों के साथ युवाओं ने महाराणा प्रताप की शौर्यगाथा का स्मरण कर वातावरण को गौरवमयी बना दिया। यात्रा में आगे रथ पर महाराणा प्रताप की भव्य छवि सुसज्जित थी, जिसके पीछे प्रभु श्रीराम के जयघोषों के साथ युवाओं का उत्साही जनसैलाब चल रहा था। यह शोभा यात्रा केवल महाराणा प्रताप के शौर्य का स्मरण नहीं, बल्कि समाज में एकता, नशामुक्ति और भाईचारे का संदेश देने का प्रयास है। आज का युवा अपने इतिहास से जुड़कर आने वाली पीढ़ियों को संस्कार और स्वाभिमान की लौ जगाई। इस अवसर पर ऋषि पाल सिंह परमार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट, ममता भदौरिया महिला प्रदेश अध्यक्ष, रविंद्र सिंह तोमर आदि ने भी संबोधित किया।

*जगह-जगह हुआ स्वागत*

पराक्रम यात्रा लक्ष्मीबाई समाधि से पड़ाव लोको रोड, पाताली हनुमान, हजीरा, खाटू श्याम मंदिर, बिरला नगर पुल से होते हुए गोले का मंदिर पर संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

Next Post

किसान फसलों में उर्वरकों का संतुलित उपयोग करें 

Sun Jun 1 , 2025
सीधी।विकसित कृषि संकल्प अभियान के चौथे दिन जिले में तीन दलों ने अलग-अलग विकासखंडों में कृषक संगोष्ठियों का आयोजन किया। विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कोतमा में किसानों से संवाद कर उन्हें एनपीके उर्वरक के प्रयोग की सलाह दी। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि डीएपी की तुलना में एनपीके अधिक […]

You May Like